ईस्टजोन थाना पुलिस का दम अपराधी हो रहे हैं बेदम

ईस्टजोन थाना पुलिस का दम अपराधी हो रहे हैं बेदम

दुर्गापुर(टी राय ):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की दुर्गापुर थाना प्रभारी सोमेन सिंघो ठाकुर ने जबसे पदभार संभाला है अपने सीनियर अधिकारियों के दिए गए गाइडलाइन के अनुसार पूरे योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं. अपराध में कमी आए एवं क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर विभिन्न जगहों पर नाका चेकिंग चलाई जा रही है वहीं साथ में पुलिस पेट्रोलिंग भी जारी है. इसी का नतीजा है कि कई अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं. और अब भी कुछ रडार पर हैं. ताजा मामला सामने आया है, पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल दुर्गापुर थाने पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ अपराधी इलाके के लॉज में छुपे बैठे हैं और क्षेत्र का रेकी भी कर रहे हैं. इनके मंसूबे को नाकाम करते हुए पुलिस ने इन चारों अपराधियों को पकड़ लिया है प्राप्त सूचना के अनुसार यह चारों अपराधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो क्षेत्र में छिताई,केपमारी, एवं चीटिंग बाजी कर लोगों को ठगी करना इनका मूल्य उद्देश्य था . इनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, कंगन एवं कई मोटरसाइकिल सहित ₹70000 बरामद की है. इन आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि इनके गैंग में और कितने लोग हैं और वह कहां कहां छुपे हैं ताकि उन्हें भी उनके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके. फिलहाल तो दुर्गापुर थाना पुलिस अपराधियों के मंसूबे नाकाम कर आम लोगों का ही नहीं अपने ऊपर के अधिकारियों का भी विश्वास जीता है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0